हिमाचल बैंक में कार्यरत 30 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

देहरा – रजनीश ठाकुर

पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत आने वाली पंचायत नंगल चौक के वार्ड नंबर-7 में रहने वाले एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए।

जहां युवक का इलाज जारी है। युवक की पहचान 30 वर्षीय अंकुश कुमार के रूप में हुई है जो दौलतपुर में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार युवक ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया । थोड़ी देर बाद जब युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उसे तुरंत डाडासीबा सिविल अस्पताल ले आए।

यहां भी जब युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया, अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल पुलिस युवक के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...