हिमाचल: बिना बिल के 21 किलो चांदी बरामद, देर रात राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

--Advertisement--

Image

10 लाख बताई गई है चांदी की कीमत

व्यूरो रिपोर्ट

करसोग में राज्य कर एवं आबकारी विभाग को चांदी की खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। यहां देर रात को सहायक आयुक्त राज्य कर एवम आबकारी करसोग सर्कल मनोज कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बाजार में जाकर दबिश दी।

इस दौरान हिमाचल से संबंध रखने वाले एक डीलर को बिना बिल चांदी बेचने के जुर्म में पकड़ा गया है। ये डीलर बाजार में कारोबारियों को चांदी बेच रहा था।

जिस पर सहायक आयुक्त को कुछ शक हुआ और उन्होंने डीलर को चांदी का बिल दिखाने को कहा, लेकिन इस दौरान डीलर पक्का बिल नहीं दिया पाया।

इस पर सहायक आयुक्त ने डीलर की तलाशी ली और बिना बिल 21 किलो 200 ग्राम चांदी बरामद किया गया। जिसकी मार्केट कीमत 10 लाख के करीब बताई जा रही है। विभाग ने बिना बिल चांदी बेचने के जुर्म में डीलर पर 92 हजार का जुर्माना लगाया है।

बता दें कि आयकर एवम आबकारी विभाग ने साल 2021 में भी बिना बिल सोना पकड़ने में सफलता हासिल की थी। राज्य कर विभाग ने बाहरी राज्य के एक कारोबारी से बिना बिल 58 लाख का सोना बरामद किया था।

करसोग में सेब का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बहुत से लोग सेब के पैसे को सोना और चांदी पर भी इन्वेस्ट करते हैं। इसके देखते हुए आने वाले दिनों में राज्य कर एवम आबकारी विभाग का ये अभियान और तेज हो सकता है।

सहायक आयुक्त राज्य कर एवम आबकारी करसोग सर्कल मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की हिमाचल के एक डीलर को बिना बिल चांदी बेचते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने कहा की डीलर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...