
हमीरपुर – अनिल कल्पेश
आज बिझड़ी में पी सीसी के उपाध्यक्ष एवं विधायक बड़सर इंद्रदत लखनपाल ने प्रैस नोट जारी करते हुए कहा की अभी हाल ही में पुलिस भर्तीयां हुई हैं। उनमें जो धांदलियाँ हुई हैं, जिनमें पैसे के लेनदेन का मामला भी प्रकाशित हुआ है। जिसमें काफी लंम्बे समय से अटकलें चल रही थीं। जैसाकि समाचारपत्र में प्रकाशित हुआ है कि इसमें कोई बड़ा घुटाला हुआ है। जिसमें 4 अभ्यर्थी जिन्होंने इस लीक पेपर को लाखों रुपये में खरीदा है और इसका पर्दाफास हुआ है।
लखनपाल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस प्रदेश में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं और सरकार का इस पर जरा भी नियंत्रण नहीं है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इसकी किसी रिटायर जज से या सीबीआई से इंक्वायरी करबाई जाए ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो और जिन विद्यार्थियों ने इतनी मेहनत कर अपने को भर्ती होने के लिये तैयार किया उन अभ्यार्थियों का क्या? सरकार इस पर जबाब दे।
लखनपाल ने कहा कि इससे पहले भी अन्य भर्तियों में कई मामले उजागर हुये हैं। हमारे पास भी कई अभ्यार्थी जो पेपर या इंटरव्यू देकर आते हैं, वह आकर चर्चा करते हैं कि हमारे से रुपये लिए या फलाने व्यक्ति ने पैसों की भी डिमांड की है। जो एक निदनीय कार्य है।
इस प्रकार के धन्दे जो प्रदेश में चल रहे हैं, ये एक चिंता का बिषय है। सरकार को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। छात्र छात्रायें जो इतनी मेहनत करते हैं, उनके साथ ऐसा कुठाराघात क्यों?
आज जहाँ 74 हज़ार अभ्यार्थीयों ने 12-13 सो पोस्टों के लिये अबेदन किया था। उससे आज जो ये प्रकरण सामने आया है, इस सारे प्रकरण से कहीं न कहीं सरकार पर भी प्रश्नचिह्न लगता है। सरकार को चाहिये कि इस सारे प्रकरण को घँम्भीरता से लें और इसकी उच्च स्तरीय जांच करबायें।
लखनपाल ने कहा कि एक तो पहले ही मेहनती छात्र छात्रों को अपनी प्रतिभा के अनुसार जो मौका मिलना चाहिए था बो नहीं मिल रहा है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की घटनायें जब प्रदेश में होती हैं, तो आम जनता औऱ युबाओं का राजनीतिक लोगों पर से भरोसा उठ जाता है।
सरकार को इसपर घँम्भीरता से बिचार करना चाहिए। आज जो व्यवस्था है, उस व्यवस्था को बदलकर पारदर्शिता लाने की जरूरत है। ये हम सबकी माँग है।
ये रहे मोजुद
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से पीसीसी सैकेट्री कमल पठानियाँ, जिला महासचिब पवन कालिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश लखनपाल, संजय शर्मा, कृष्ण चौधरी, विपन ढटबालिया, सुरिंदर अग्निहोत्री, संजय शर्मा, सुभाष ढटबालिया, सुरजीत सिंह, बीडीसी विनोदकुमार, प्रधान संजय शर्मा, टीटू डोगरा, कैप्टन सोनी, कैप्टन दीपराम, डी एस जस्बाल, डेनी जस्बाल, फौजी राकेश कुमार, संजय पटियाल, करतार सिंह,भूपिंदर भूपा,मनु डोगरा,मनजीत सिंह, सेर सिंह, सुरजीत सिंह, पूर्ब वीडीसी, अस्वनी शर्मा,मनोज कुमार,परमजीत सिंह,सुरिंदर बबलू, पूर्ब प्रधान निक्का राम,पूर्ब बाईस चेयरमैन अमीचंद, विसाल शर्मा, रूबल ठाकुर, कमरखान, देबदत्त शर्मा, रोशनलाल,विजय ढटबालिया, जिला परिषद मीना कुमारी, पूर्ब प्रधान उमा शर्मा,पूनम शर्मा, राकेश राणी, प्रधान कमलेश कुमारी, प्रधान प्रेम सिंह, तरसेम, कृष्ण कुमार अध्यक्ष एस सी सेल आदि मजूद रहे ।
