हिमाचल प्रदेश सरकार ने की है नगर पंचायत बनीखेत की प्रस्तावित घोषणा

--Advertisement--

अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह के भीतर स्वीकार्य होंगे आक्षेप-डीसी

चम्बा – भूषण गुरूंग

जिला चंबा के कस्बा बनीखेत को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में नगर पंचायत बनीखेत को प्रस्तावित दर्जा दिया गया है। जिसमें पटवार वृत्त बनीखेत के मौजा आर एफ सुरखिगाला, आर एफ बनीखेत, पुखरी, कस्बा बनीखेत, तथा लाहर को पूर्ण रूप से जबकि मौजा बनीखेत जरई को आंशिक रूप से शामिल किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी है

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित नगर पंचायत बनीखेत के संबंध में यदि क्षेत्र के निवासियों को कोई आक्षेप है तो वह इस अधिसूचना के राजपत्र (ई-गजट) हिमाचल प्रदेश में प्रकाशन होने की तारीख (23 नवंबर 2024) से 2 सप्ताह की अवधि के भीतर लिखित में उपायुक्त चंबा के माध्यम से प्रधान सचिव (शहरी विकास) हिमाचल प्रदेश सरकार को अपना आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नियत अवधि के भीतर प्राप्त हुए आक्षेप पर राज्य सरकार द्वारा विचार किया जाएगा तथा नियत अवधि के अवसान के पश्चात किसी भी आक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...