हिमाचल प्रदेश विवि में स्थाई कुलपति की नियुक्ति के आसार, 9 माह से खाली पड़ा है पद

--Advertisement--

Image

शिमला, 29 दिसंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में डॉ सिकंदर कुमार के मार्च माह में राज्यसभा सदस्य बनने के बाद कुलपति का पद रिक्त चल रहा है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही इस पद स्थाई नियुक्ति के लिए अब प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस पद पर स्थाई नियुक्ति के लिए लगभग एक दर्जन सीनियर प्रोफेसर लॉबिंग में जुट गए है। विवि में जैसे हालत चल रहे है उस हिसाब से कुलपति का पद कांटों भरा ताज माना जा रहा है।

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू खुद हिमाचल प्रदेश विवि के छात्र रहे है। वह बलि भांति जानते है कि कुलपति पद के लिए योग्य व्यक्ति ही नियुक्त करना ठीक रहेगा।

इस पद के लिए दस साल प्रोफेसर के पद पर सेवाएं देने की पात्रता की शर्त आवश्यक होती है।  विवि में करीब सात से आठ प्रोफेसर है जो इस शर्त पर खरे उतरते है।

सीएम पहले ही कह चुके है कि नियुक्ति में पारदर्शिता व मेरिट को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार वैसे कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए सरकार के स्तर पर कमेटी गठित कर कुलपति का चयन कर सकती है।

हिमाचल विवि में जिस तरह से परीक्षा परिणामों में देरी, ऑनलाइन मार्किंग सिस्टम, ईआरपी सिस्टम में लगातार खामियों के आरोप लगते रहे  है। यहीं नहीं आउटसोर्स पर लगाए गए 163 से अधिक कर्मचारियों के भविष्य पर भी तलवार लटक रही है।

एनएसयूआई पिछले कुलपति के कार्यकाल के दौरान पीएचडी में एडमिशन में भाई-भतीजावाद के आरोप भी लगाती रही है। कुल मिलाकर इन सब बातों को ध्यान रख सीएम नए कुलपति को तैनाती देंगे।

19 मार्च 2022  से  पूर्व कुलपति प्रोफेसर सिकंदर के सांसद बनने के बाद यह पद खाली पड़ा है। 21 मार्च को केंद्रीय विवि के कुलपति एसपी बंसल एचपीयू का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे है।

वहीं रोजमर्रा के कार्यों को प्रति कुलपति प्रोफेसर ज्योति प्रकाश देख रहे है। वहीं 25 अप्रैल से डीन स्टडी प्रोफेसर कुलभूषण तैनात है। नए कुलपति की नियुक्ति होने के बाद इन निचले पदों पर भी फेरबदल होना स्वाभाविक है।

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री पर छात्रों के भविष्य को देखते हुए  यहां किसी योग्य व्यक्ति को तैनात करने का दवाब भी रहेगा। अबतक के तल्ख तेवरों से मुख्यमंत्री ने यह साफ़ कर दिया है कि शिक्षा व रोजगार के मामलों में भ्र्ष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...