हिमाचल प्रदेश में पहली बार हुआ सांप का उपचार, वन विभाग ने बचाई कोबरा की जान

--Advertisement--

दर्द से कराह रहा था किंग कोबरा, तभी देवदूत बनकर आई वन विभाग की टीम और बचाई सांप की जान।

हिमखबर डेस्क

कहते हैं मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और इसकी मिसाल हिमाचल प्रदेश में पेश की गई जब पहली बार किसी सांप का इलाज किया गया। मामला हमीरपुर जिले के जजरी गांव का है, जहां एक घायल किंग कोबरा का वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक इलाज कराया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले यह किंग कोबरा एक क्षतिग्रस्त गौशाला की चपेट में आकर घायल हो गया था।

ग्रामीणों ने जब सांप को घायल हालत में देखा तो तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू किया। इसके बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने किंग कोबरा का उपचार किया। डॉक्टरों ने सांप के शरीर पर दो टांके लगाए।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हिमाचल में यह पहला मौका है जब किसी सांप का उपचार किया गया है।फिलहाल, किंग कोबरा की हालत में सुधार है और उसे कुछ दिन निगरानी में रखा जाएगा। इस अनोखे प्रयास को लेकर ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों ने वन विभाग की सराहना की है और इसे ‘मानवता की मिसाल’ बताया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...