हिमाचल प्रदेश: मंडी के करसोग में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; प्रशासन ने दी राहत राशि

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला मंडी में विधानसभा क्षेत्र करसोग के अंतर्गत अलसिडी के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर HP63B-0451 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

मृतकों की पहचान सुनील कुमार पुत्र काशी राम निवासी गांव वोगो, डाकघर माहुनाग, तहसील करसोग तथा पवन कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी गांव केतु, डाकघर माहुनाग, तहसील करसोग, जिला मंडी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह के समय हुआ, जब वाहन किसी कारणवश संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। करसोग प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनो को 25 -25 हजार की राहत राशि प्रदान की गई है

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आज होगा ऐलान, राज्य चुनाव आयोग ने 3:30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

शिमला - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायत एवं शहरी...

आधा घंटा चला घमासान, बीच राह जो आया पिसता चला गया, नादौन में बीच सडक़ खतरनाक युद्ध

हिमखबर डेस्क  नादौन शहर से होकर गुजरने वाले मुख्य मार्गों...

इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मंडी के ऋषभ और शिवांग

हिमखबर डेस्क  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) मंडी के दो...