विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पठानियां

--Advertisement--

विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में करें पूर्ण: केवल सिंह पठानियां, शाहपुर में विभिन्न सड़क मार्गों का किया निरीक्षण

शाहपुर – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानियां ने गत दिवस लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शाहपुर क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गों चकवन राख, तला, भेडू, ऊनी, मनोह, सुहैंड, वोडूसारना एवं गिल्भेडा का विस्तृत निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

पठानियां ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

 

निरीक्षण उपरांत, उन्होंने ढोलिया महादेव मंदिर में माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।

अधिकांश समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान कर दिया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...