हिमाचल पीडब्ल्यूडी आईपीएच एंड कांट्रेक्चुअल वर्कर यूनियन इंटक मल्टीटास्क वर्कर यूनियन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष बने आकाश कुमार

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

हिमाचल पीडब्ल्यूडी आईपीएच एंड कांट्रेक्चुअल वर्कर यूनियन इंटक की बैठक लोकनिर्माण विभाग शाहपुर के विश्राम गृह में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष दीप धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे विशेष तौर पर जिला कांगड़ा इंटक वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर , एम टी डबलीयूं प्रदेश अध्यक्ष महेश शर्मा मौजूद थे।

बैठक में एम टी डबलीयूं कर्मचारियों की भिन्न भिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमे प्रमुखता से मांग उठाई कि आठ घंटे के उपरांत उनको न्यूनतम वेतन दिया जाए क्योंकि वर्तमान में इनको आठ घंटे कार्य करने के उपरांत 4500 रुपए मासिक वेतन मिलता है और नियमित करने के लिए नीति बनाई जाए। अध्यक्ष दीप धीमान ने कहा कि कर्मचारियों की इन मांगों को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया जायेगा और सरकार से इन मांगों को हल करवाया जायेगा।

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के मल्टी टास्क वर्कर की जिला स्तरीय कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष आकाश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत कुमार, पवन कुमार, उपाध्यक्ष सरिता कुमारी, वहीं सचिव शुभम भाटिया, वित्त सचिव सुशील कुमार, साथ ही मीडिया प्रभारी अमन, आशीष, देसराज व निखिल भारती को चुना गया।

कार्यकारणी के सदस्य के तौर पर अश्वनी कुमार, पवन कुमार, नेकराम, रिशव कौंडल, सचिन, निशांत व सरिता कुमारी को बनाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...