हिमाचल : पंजाब की टैक्सी व बस के बीच जोरदार टक्कर, मां-बेटी समेत 3 की मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 09 दिसंबर – आदित्य

ऊझी घाटी के 16 मील में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जख्मी हुए है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को हादसा उस समय पेश आया जब एक जब पंजाब की टैक्सी (PB 0 C-9334) मनाली से कुल्लू जा रही थी। इसी दौरान मनाली की तरफ से आ रही बस (CH 01GA-9974) के साथ जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल मनाली ले जाया गया।
हादसे में मृतकों की पहचान समाहन तिब्बती कॉलोनी की रहने वाली निमा छुंगता (43), पत्नी रिजिंग नमज्ञाल, उनकी पुत्री छेरिंग डोलकर (6) के अलावा टैक्सी चालक हरप्रीत सिंह (32), पुत्र दलजीत सिंह, गांव अकालगढ़ बुरजवाला, तहसील व जिला रूपनगर (पंजाब) की मौत हुई है।

वहीं घायलों की पहचान तंजिन जुमकर (8) और बस चालक जगजीत सिंह (46)  गांव सहिजोमाजरा, तहसील समराला जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...