हिमाचल निडर चैंप्स सीजन–2 का आयोजन 28 को सूद भवन कांगड़ा में होगा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

हिमाचल निडर चैंप्स सीजन–2 हिमाचल का अपना रियाल्टी शो जिसके सीजन 2 का ऑडिशन इन दिनों ऑनलाइन चल रहा है। इसका ग्रैंड फिनाले इसी महीने 28 नवंबर को सूद भवन में करवा दिया जाएगा।

इसमे डांस, मॉडलिंग, सिंगिंग, एक्टिंग तीन कैटेगरी में 5 साल से 50 साल तक उम्र के व्यक्ति हिस्सा ले सकते हैं।

हिमाचल के मशहूर कोरियोग्राफर विशाल चौहान वह उनकी टीम बच्चो के लिए अच्छे अच्छे प्लेट फॉर्म समय समय पर लेकर आते रहते हैं विशाल चौहान का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिस्का नाम वी प्रोडक्शन हाउस है।

2020 में हिमाचल निडर चैंप्स का सीजन 1 के बाद अब सीजन 2 आया है उनका कहना है कि यह शो बहुत ही अच्छा होने वाला है इसमें जज सेलिब्रिटीज में साहिल चालोत्रा जो की बॉलीवुड अभिनेता, साथ ही मिस्टर इंटरनेशनल भी रह चुके हैं।

उनके साथ मिस अंजू टोकियो जो की मिसेज दिल्ली रह चुकी है बच्चो को जज करने आ रहे है। निशा कटोच मिस क्वीन ऑफ इंडिया इसमे बच्चो को ट्रैनिंग देने के लिए मौजूद रहेंगी।

मिस्टर इंडिया एक्सोटिक के फर्स्ट रनरअप रह चुके मोहित शर्मा, ऐड़ी सिंह बॉलीवुड व टीवी एक्टर भी जज की भूमिका में इस शो में शामिल है।

विशाल ने बताया की पॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्म और टीवी एक्ट्रेस सुषमा प्रशांत भी शो में जज की भूमिका निभा रही हैं, विशाल चौहान का कहना है कि हिमाचल में प्रतिभा की कमी नही है। बस जरुरत है तो अच्छे स्टेज या एक अच्छे गुरु की।

विशाल ने बताया कि आने वाले समय में वह बच्चो को उनके टैलेंट के दम पर मुंबई तक लेकर जाएंगे व हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। विशाल चौहान खुद भी काफी गानों में काम कर चुके हैं व उन्हे उनके करियर में कईं हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी अवार्ड भी मिले हैं।

उन्होंने बताया की बच्चे अपनी परफॉर्मेंस के वीडियो एंट्री के लिए उनके वी प्रोडक्शन चैनल पर गूगल पर सर्च करके 24 नवंबर तक भेज सकते है। शो सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा, इस शो में उज्जवल हिमाचल भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...