हिमाचल दिवस पर जेलों में बंद 33 कैदी होंगे रिहा

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल को होने वाले हिमाचल दिवस से पहले सूबे की जेलों में बंद 33 कैदियों को बड़ी सौगात दे दी है। सरकार ने जेल विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें विभिन्न जेलों में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदियों को सजा पूरी होने से पहले रिहा करने की सिफारिश की गई थी। मंजूरी के साथ ही सरकार ने सभी की तत्काल रिहाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

डीजी जेल सोमेश गोयल ने कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव को मंजूरी देने की पुष्टि की है। गोयल ने बताया कि विभाग की ओर से फरवरी में सरकार को रिहाई का प्रस्ताव भेजा था। इसमें 14 से 29 साल से ज्यादा की उम्र कैद की सजा मिली थी। गोयल ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कैदियों को रिहा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रिहाई के लिए कैदियों का चयन उनके अच्छे व्यवहार, मेडिकल रिकॉर्ड, उम्र जैसी कई चीजों को देखकर लिया गया है। इस रिहाई से कैदी अपने परिवार के साथ फिर से नया जीवन शुरू कर सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...