हिमाचल: त्यूणी में कार से 125 किलो डायनामाइट, डेटोनेटर के दो डिब्बों समेत तीन गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से पहले हिमाचल सीमा से लगते त्यूणी में हिमाचल नंबर की आल्टो कार से पांच पेटियों में रखा 125 किलो ग्राम डायनामाइट और डेटोनेटर के दो डिब्बे बरामद किए गए। पुलिस जांच टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव शुरू होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने और किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध गतिविधियों पर सतर्क रहने को कहा है। इस पर पुलिस की ओर से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

त्यूणी थाना पुलिस की ओर से नाके में चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार में से पांच पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 किलोग्राम, 2 डिब्बे टोपी (डेटोनेटर), एक रोल लाल रंग की तार तथा एक बंडल आसमानी रंग की बत्ती बरामद की गई।

कार में सवार रोहित (19) निवासी रोनहाट जिला सिरमौर, रिंकू (37) निवासी बलग जिला शिमला तथा सुनील (38) निवासी सैडोली कोटखाई हिमाचल प्रदेश से विस्फोटक पदार्थ को परिवहन करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

थाना त्यूणी प्रभारी विनय मितल के बोल 

उत्तराखंड के थाना त्यूणी के प्रभारी विनय मितल ने कहा कि थाना त्यूणी के प्रभारी की पुलिस जांच टीम ने वाहन सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रिंकू, रोहित और सुनील के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम-1884 समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...