हिमाचल : खाई के लुढ़की कार, मां-बेटी की मौत, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ, 09 सितंबर – एस पी क्यूलो मथास

जिला के प्रवेशद्वार चौरा के समीप शुक्रवार को एक डस्टर गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।  दुर्घटना में माँ-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ने गाड़ी से छलांग लगाकर जान बचाई। चालक का उपचार ज्यूरी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार दोपहर हो पेश आया। जैसे ही डस्टर गाड़ी (HP68B- 6766) चौरा गेट के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में तीन लोग सवार थे।
चालक दीपक (33) पुत्र राकेश नवासी कल्पा जिला किन्नौर ने गाड़ी से बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जबकि चालक की माता गंगा देवी (60) व चालक की 25 वर्षीय बहन गाड़ी के साथ ही खाई में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में मां-बेटी दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  फायर ब्रिगेड, आईटीबीपी जवानों व स्थानीय लोगो की सहायता से दोनों शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...