हिमाचल के हर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात होंगे डॉक्टर समेत 3 कर्मचारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों का स्टाफ उपलब्ध रहेगा। इसमें एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक नर्स की तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा है। हिमाचल की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

प्रदेश में कई ऐसे सामुदायिक और सिविल अस्पताल हैं, जहां डॉक्टरों और फार्मासिस्टों का अतिरिक्त स्टाफ बैठा है। कई कर्मचारियों ने नेताओं से जुगाड़ कराकर घर के नजदीक अपनी तैनाती करवा रखी है, जबकि कई ने बीमारी का बहाना बनाकर नजदीकी स्टेशन पर प्रतिनियुक्ति ली है।

प्रदेश सरकार ने ऐसे स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची मांगी है। सरकार के पास लगातार पंचायत प्रतिनिधि औषधालयों में स्टाफ की कमी को पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं।

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हर स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। विभाग से स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ न होने की सूची मांगी गई है। जो कर्मचारी डेपुटेशन में इधर-उधर हैं, उनका भी रिकॉर्ड मांगा गया है।

अस्पताल आकर कराना पड़ रहा उपचार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ न होने से लोगों को साधारण बीमारी सर्दी, खांसी का उपचार कराने अस्पताल आना पड़ रहा है। इससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...