हिमाचल के हर खण्ड में कैंडल मार्च करके जताया जाएगा रोष:-आज़ाद

--Advertisement--

Image

अभी भी वक़्त है सरकार बहाल करे पुरानी पेंशन योजना तथा F I R को वापिस ले :-आज़ाद

चम्बा- भूषण गुरुंग

पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा इस समय संपूर्ण हिमाचल में छाया हुआ हैI एक लंबे समय से संघर्षरत न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ अपने अधिकारों की लड़ाई में दिन रात डटा है गौरतलब है कि तीन मार्च को शिमला में ऐतिहासिक धरने के बाद ये मुद्दा और ज्यादा गरमा गया हैI सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को हर मंच पर उठाया हैलेकिन मौजूदा सरकार से कर्मचारियों को इस मुद्दे पर निराशा ही हाथ लगी हैI

मीडिया से विशेष बातचीत के, दोरान राज्य प्रवक्ता ओम आज़ाद ने बताया कि, सरकारी कर्मचारियों ने पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मुहिम को हर बार पूर्ण रूप से अनुशासित तरीके से उठाया हैI उन्होंने बताया कि मंडी से शिमला पदयात्रा इसका एक साक्षात उदाहरण है हजारों की संख्या में यह पदयात्रा मंडी से शिमला कई दिनों का पैदल सफर करने के बाद पहुंची थीI

संपूर्ण हिमाचल प्रदेश से हर विभाग के कर्मचारी लगभग एक लाख की संख्या में शिमला माननीय मुख्यमंत्री महोदय से सिर्फ एक निवेदन करने के लिए पहुंचे थे कि उनको बुढापे की लाठी वापस कर दी जाए अर्थात पुरानी पेंशन बहाल की जाए लेकिन शिमला में मुख्यमंत्री महोदय के प्रांगण में लाठीयों, पानी की बौछारों से उन सबको दंडित किया गया जो कि अत्यंत दुर्भग्यपुरण थाI

आज़ाद ने बताया कि कर्मचारी वर्ग मुख्यमंत्री महोदय के पास एक मांग को लेकर गया था लेकिन बदले में महासंघ के पदाधिकारियों पर F I R की गई जिससे प्रदेश का हर कर्मचारी आहत हुआ हैI राज्य प्रवक्ता ओम आज़ाद ने बताया कि शांतिपूर्वक तरीके से रोष प्रकट करना किसी भी नागरिक या कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार हैI इसी की कड़ी में 16 मार्च को हिमाचल प्रदेश के हर एक खंड में कैंडल मार्च निकाला जाएगा तथा सरकार के समक्ष रोष प्रकट किया जाएगाI

आज़ाद ने हिमाचल प्रदेश के हर कर्मचारी से अपील की कि इस कैंडल मार्च का हिस्सा जरूर बनें और अंत में उन्होंने सरकार को चेताया कि महासंघ ऐसी हरकतों से परेशान होने वाला नहीं हैI वो तब तक संघर्ष करता रहेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर दी जातीI

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...