हिमाचल के शिक्षित युवाओं का मज़ाक उड़ा रही है भाजपा सरकार -किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने हिमाचल के शिक्षित युवाओं के भविष्य पर सरकार के रवैये पर कहा कि भाजपा युवाओं की आँखों में धूल झोंक रही है। प्रदेश भाजपा  सरकार ना तो निष्पक्ष है और ना ही जनता हितेषी।

आज प्रदेश का युवा रोज़गार के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है परन्तु सत्तासीन सरकार उसके भविष्य के साथ मदारी का खेल खेल रही है। प्रदेश के शिक्षित युवा आशाहीन हो गये है क्यूंकि सत्तासीन सरकार उनकी हर उम्मीद में पानी फेंक रही है।

आज प्रदेश में प्रश्नपत्र लीक का तो जैसे सिलसिला शुरू हो गया है परिणामस्वरूप पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो बार रदद हो गई है ,जेओए परीक्षा सवालों के घेरे में है , शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क भर्ती रुकी है ,जेबीटी भर्ती लटकी है ,लोकनिर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर इंतज़ार में है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार नौकरियों में चल रही धाँधलियाँ इस बात को साबित करती है कि प्रदेश के युवाओं के साथ  सरकार पूरी तरह से खिलवाड़कर रही है ।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की ऐसी कार्यशैली का विरोध करती है और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सत्तासीन सरकार के रवैया का मुकाबला करेगी। कांग्रेस अपने युवाओं का तिरस्कार सहन नही करेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...