हिमाचल के विधायकों की बल्ले-बल्ले! बढ़ सकती है सैलरी, विधानसभा में पेश होने जा रहा वृद्धि से जुड़ा विधेयक

--Advertisement--

हिमाचल के विधायकों लिए खुशखबरी, वेतन बढ़ने की संभावना, वर्तमान में 55 हजार बेसिक वेतन दिए जाते हैं विधायक को

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में माननीयों का वेतन बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में 55 हजार बेसिक वेतन के साथ प्रत्येक विधायक को 2.10 लाख रुपये मासिक दिए जाते हैं। इस राशि में पांच तरह के भत्ते भी शामिल हैं। आज विधानसभा में वेतन वृद्धि से जुड़ा विधेयक पेश होने की संभावना है।

2016 में अंतिम बार हुई थी वेतन में बढ़ोतरी

बता दें कि अंतिम बार विधायकों के वेतन में वृद्धि मई, 2016 में हुई थी। उसके बाद नौ वर्ष बाद अब संभवत: वेतन वृद्धि से जुड़ा विनियोग विधेयक विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन यानी आज पेश हो सकता है हालांकि, विधानसभा सचिवालय की कार्यसूची में वेतन वृद्धि संबंधी विधेयक की जानकारी नहीं दी गई है।

विधायकों के बेसिक वेतन में 24% की वृद्धि की संभावना

यदि माननीयों की वेतन वृद्धि संबंधी आंकड़ों को देखा जाए तो मई, 2016 में बेसिक वेतन 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 55 हजार किया गया था। वर्ष 2010 में विधायक का बेसिक वेतन 15 हजार हुआ करता था, जिसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया गया था। हाल ही में लोकसभा सदस्यों का वेतन भी बढ़ा है।

सूत्र बताते हैं कि प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से विधायकों की वेतन वृद्धि संबंधी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जानकारी है कि विधायकों के वेतन बढ़ाने के संबंध में विधायक दल की बैठक में चर्चा हो चुकी है। संभावना है कि विधायकों के बेसिक वेतन में 24 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

वर्तमान में माननीयों के वेतन व भत्ते

  • मुख्यमंत्री का वेतन-भत्ता, 2.65 लाख रुपये मासिक
  • विधानसभा अध्यक्ष का वेतन-भत्ता, 2.55 लाख रुपये मासिक
  • कैबिनेट मंत्री का वेतन-भत्ता, 2.55 लाख रुपये मासिक
  • विधायक का बेसिक वेतन 55 हजार
  • कार्यालय भत्ता, 30 हजार रुपये
  • विधानसभा क्षेत्र भत्ता, 90 हजार रुपये
  • टेलीफोन भत्ता, 15 हजार रुपये
  • डाटा ऑपरेटर भत्ता, 15 हजार रुपये
  • प्रतिपूरक भत्ता, 5 हजार रुपये
  • कुल वेतन-भत्ता, 2.10 लाख रुपये
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...