हिमाचल के रोहड़ू में लगी भीषण आग, चार मंजिला मकान जलकर राख; बेघर हुए सात परिवार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल के नावर स्थित बरेष्टू गांव में गुरुवार शाम हुई आगजनी की घटना में चार मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में सात परिवार प्रभावित हुए है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार आग गुरुवार शाम करीब पांच बजे लगी। उस समय परिवार के सदस्य घर से बाहर काम कर रहे थे। परिवार के एक सदस्य को जब घर से धुंआ उठता हुआ दिखा तो उन्होंने शोर मचान शुरू किया। तेज हवा के साथ आग की लपटों ने देखते ही देखते पुरे मकान को अपने लपेटे में ले लिया।

आसपास के ग्रामीणों ने भी मकान से आग की लपटों को उठता देख मौके पर पहुंचे। साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। लेकिन मगर दमकल वाहन के पहुंचने से पहले मकान पुरी तरह से आग की लपटों में घिर गया था। चार मंजिला मकान में कुल 40 कमरे थे। जिसमें सात परिवार रह रहे थे।

हादसे में करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। पीड़ीत परिवारों में दयानंद पुत्र जोबन दास, अंजु पत्नी स्व, धर्मेंद्र शर्मा, राम गोपाल शर्मा पुत्र स्व. विश्व देव शर्मा, मनमोहन शर्मा पुत्र स्व. विश्व देव शर्मा, सुरेश शर्मा पुत्र स्व, विश्व देव शर्मा, पुशअपा शर्मा पुत्र स्व. जोबन दास, यशवंत शर्मा पुत्र स्व. जोबन दास शामिल है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने शरौंथा में हुई आगजनी की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि पीढ़ित परिवारों की हर संभव सहायता की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...