हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह रचाएंगे दूसरी शादी, चंडीगढ़ में होगा भव्य समारोह, जाने कौन हैं अमरीन कौर जिससे होगी शादी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजनीति से एक बार फिर शादी की शाही चर्चा जुड़ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के बेटे, राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

यह भव्य विवाह समारोह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में आयोजित होगा। विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर अमरीन कौर से तय हुई है।

अमरीन कौर, चंडीगढ़ निवासी सरदार जोतिंदर सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंदर कौर की सुपुत्री है। विवाह समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित पारिवारिक निवास पर होगा, जहां सुबह 10 बजे से रस्में शुरू होंगी और दोपहर 1 बजे से लंच का आयोजन होगा।

शादी का आमंत्रण पत्र भी जारी कर दिया गया है कार्ड में लिखा है, ‘स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से राजमाता प्रतिभा सिंह ससम्मान आपको आमंत्रित करती हैं कि आप पधारकर उनके सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह के विवाह समारोह की शोभा बढ़ाएं।’

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य की होने वाली पत्नी डॉ. अमरीन कौर चंडीगढ़ की पंजाब विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है।

वे डबल मास्टर और मनोविज्ञान में Phd हैं। इसके अलावा उनकी पढ़ाई हावर्ड यूनिवर्सिटी से हुई है। बताया जा रहा है कि डॉ. अमरीन विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्त है।

डॉ. अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर–2 की रहने वाली है। उनके पिता का नाम सरदार जोतिंदर सिंह सेखों और मां का नाम सरदारनी ओपिंदर कौर है।

बता दें कि अमरीन की उम्र 35 साल है और ये उनकी पहली शादी है जबकि, विक्रमादित्य की ये दूसरी शादी है। शादी को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

हालांकि कार्यक्रम को निजी रखा गया है, लेकिन फिर भी फंक्शन में कई राजनीतिक दिग्गजों के शामिल होने की भी संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...