हिमाचल के चंबा में फटा बादल नदी में अचानक आया पानी , मलबे में दबी दो कारें

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरूंग 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश ने तबाही मचाई हैै। जिले की ग्रांम पंचायत पल्यूर में मंगलवार सुबह करीब सात बजे भारी बारिश के बाद साहो पल्यूर नाले में अचानक पानी का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया। जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा गई।

बताते है कि चंबा के लिल्ह के पास बादल फटा है जिसके चलते नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया है। एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, किसानों की जमीनों पर तेज बहाव से नालियां बन गईं। खेतों में आलू, मक्की आदि की फैसलों को नुकसान पहुंचा हैै। पल्यूर पंचायत में लोगों के घरों और गोशाला में पानी भर गया। वहीं, पल्यूर के गणजी में दो कारें भी मलबे में दब गई हैं।

जिला परिषद सदस्य सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि नाले में बढ़े जलस्तर से पेयजल पाइपलाइन भी फट गई। बारिश से जगह जगह भूस्खलन से एनएच सहित जिला के 23 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। नायब तहसीलदार हंसराज ने कहा कि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...