हिमाचल का गूगल बॉय, इस 5 साल के बच्चे के पास हर है सवाल का जवाब

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

हिमाचल का गूगल बॉय, सवाल मुंह में होता है और जवाब यह पहले दे देता है। प्रगति समाज सेवा भगेड़ के सुनील कुमार के पास रहने वाला यह बच्चा इतना तेज-तर्रार है कि जो भी इसको पढ़ाया गया है, उसे हमेशा याद रहता है। हरेक प्रश्न का जवाब यह एक दम से देता है।

बता दें कि प्रगति समाज सेवा भगेड़ (बिलासपुर) के संस्थापक सुनील के पास प्रवासी बच्चे पढऩे व खलने के लिए आते हैं। दीपांशु कुमार को सुनील कुमार ने जर्नल नॉलेज के प्रश्नों में इतना पक्का कर दिया है कि इसके पास हर प्रश्न का जवाब उंगलियों पर होता है और इस बच्चे की उम्र मात्र 5 वर्ष है। यह बच्चा बीते 2 वर्षों से सुनील कुमार के पास पढऩे आता है। यह बच्चा खेलकूद में भी अव्वल है।

सुनील कुमार ने बताया कि इन प्रवासी बच्चों के माता-पिता दिन में काम करने चले जाते हैं। इसलिए ये बच्चे यहां खेलकूद करने उसके पास आते थे। कोरोना काल मे स्कूल बंद होने की वजह से जब भी उन्हें समय लगता वह इन बच्चों को पढ़ाया करते थे।

उन्होंने बताया कि 5 वर्ष के दीपांशु कुमार का दिमाग इतना तेज है कि यह जो भी एक बार पढ़ लेता है उसे भूलता नहीं है और जैसे गूगल में सर्च करने से एक दम जवाब मिलता है वैसे ही यह बच्चा एक दम से जवाब देता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...