हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और मुख्यमंत्री की ओक ओवर में आधे घंटे की मुलाकात से चर्चाएं तेज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल शिमला पहुंची हैं। उन्होंने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह-प्रभारी विदित चौधरी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू और पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल के बीच हुई यह मुलाकात राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच आधा घंटा चर्चा हुई है, इस मुलाकात के दौरान क्या चर्चा हुई इस पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर नेताओं में लॉबिंग तेज है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का नाम चर्चा में आगे चल रहा है। इसके अलावा भी अन्य नेताओं के नाम को लेकर चर्चा है।

बैठक के बाद रजनी पाटिल ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकंडा के लिए रवाना हो गईं, जहां वह ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 13 अक्टूबर को वह राजधानी शिमला के रिज मैदान में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में भी शामिल होंगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...