हिमाचल कांग्रेस को झटका, पिता को मंत्री पद का इंतजार, इधर…बेटे ने दिया इस्तीफा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

पिता को मंत्री पद का इंतजार है. बेटे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मामला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस से जुड़ा है. इस्तीफे से एक बात तो तय है कि हिमाचल कांग्रेस में संगठन और सरकार में सबकुछ ठीक नहीं हैं.

ताजा मामले में सुक्खू सरकार में मंत्री पद के तलबगार विधायक राजेंद्र राणा के बेटे ने कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को पिता की राजनीति से जोड़ा जा रहा है.

साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को चुनाव में हराने वाले राजेंद्र राणा को इस बार भी मंत्री पद में जगह नहीं मिली है. उनके बेटे  अभिषेक राणा बीते कई साल से कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमेन थे.

इस्तीफा देने के बाद अभिषेक ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण विषय आप सबके सामने रख रहा हूं. कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते आज प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय राजीव शुक्ला जी से एक स्नेहपूर्ण भेंट हुई और उन्हें इस्तीफे के साथ अपने दिल की बात भी उनके सामने रखी, जिसकाउन्होंने सम्मान किया.

सभी प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी व अमूल्य कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद. आप सभी के साथ संगठन को निरंतर मजबूत करने का यह सफर यूं ही जारी रहेगा.

himachal News

आगे का प्लान भी बताया

लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफे के बाद अभिषेक ने अपनी आगामी कामों की रूपरेखा भी बताई और कहा कि वह स्थानीय स्तर पर एनजीओ चलाते हैं और ऐसे में अब वह इसी एनजीओ को और समय देना चाहते हैं. पार्टी किसी और शख्स को सोशल मीडिया चेयरमैन बना सकती है.

पिता को नहीं मिल रही मंत्रीमंडल में जगह

अभिषेक राणा के पिता राजेंद्र राणा को सुक्खू कैबिनेट में जगह नहीं मिली है, जबकि वह 2012 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं. राणा वीरभद्र गुट से आते हैं और उनके खासे करीबी भी रहे हैं. राणा खुद कह चुके हैं कि केंद्रीय हाईकमान से उनके नाम को हरी झंडी मिली थी, लेकिन फिर भी उन्हें मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिली. ऐसे में अब लगातार उनकी सुक्खू सरकार से नाराजगी की खबरें आ रहे हैं और अब बेटे ने भी चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...