हिमाचल करणी सेना के ज़िला अध्यक्ष आशुतोष चौधरी ने थामा आप का दामन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल करणी सेना के ज़िला अध्यक्ष आशुतोष चौधरी ने आप का दामन थाम लिया है । धर्मशाला सर्किट हाउस में आप पार्टी के दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सतिंदर जैन ने उन्हे आप पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

बता दे कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतिंदर जैन ज़िला कांगड़ा में एक छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे हुए है।आशुतोष चौधरी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के पुराना कांगड़ा के रहने वाले है । उनके पिता पूर्व विधायक कैप्टन प्रताप चौधरी सन 1977 में कांगड़ा के विधायक रहे चुके है । उनकी माता जी शशि कांता पूर्व पार्षद भी रह चुकी है।

उन्होंने कहा कि पहले भी हिमाचल करणी सेना के साथ समाज सेवा कर रहे है, अब आप पार्टी से जुड़ कर लोगों की सेवा करूंगा । उन्होंने कहा कि आप पार्टी की नीतियां पसंद आईं है केजरीवाल की अच्छी नीतियों को मद्देनजर रखते हुए आज ये फैसला लिया है। वही उन्होंने कहा कि वे कांगडा विधानसभा युवा कार्यकर्ताओं के साथ आप पार्टी को मजबूत और कांगड़ा में सदस्यता अभियान की शुरूवात करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...