हिमाचली लोक गायिका नीरू चांदनी से 88 हजार की ठगी

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

हिमाचली लोकगायिका नीरू चांदनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई हैं। शातिर ने मिनटों में उनके खाते से 88 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस शिकायत मिलने के बाद छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शातिर ने सबसे पहले हिमाचली लोकगायिका के भाई की आईडी हैक की। उसके बाद शातिर ने लोकगायिका से कहा कि उसे किसी से कुछ पैसे लेने हैं। एक आदमी आपको कॉल करेगा। आपने उससे पैसे अपने खाते में ले लेना। उसके बाद लोकगायिका को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने गूगल पे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा। इसके बाद शातिर ने 88 हजार रुपये लोकगायिका के खाते से उड़ा लिए।

ठगी का पता चलने के बाद लोकगायिका ने इसकी शिकायत पुलिस थाना के साथ साइबर सेल कुल्लू को भी दी है। नीरू चांदनी ने कहा कि साइबर क्राइम के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। भोले-भाले लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि मेरे साथ हुई ठगी दूसरों के साथ न हो। इसलिए एक वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक संबंधित जानकारी, ओटीपी और पिन नंबर शेयर न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...