हिमाचलः बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, इंडियन नेवी के अफसर की मौत

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

हिमाचल के कांगड़ा में बीड़-बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक और हादसा हुआ है. हादसे में इंडियन नेवी के अफसर की मौत हो गई.

मृतक अफसर की पहचान केरला निवासी विबन देव (33 ) के रूप में हुई है. विबन देव इंडियन नेवी में ऑफिसर रैंक में कार्यरत था.

जानकारी के अनुसार, विबन देव अपने दोस्तों के साथ बीड़ बिलिंग घूमने के लिए आया था. वहां उसने पैराग्लाइडिंग के लिए सोलो उड़ान भरी. उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद उसका पैरागलाइडर दुर्घटना का शिकार हो आया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसके बाद उसे तुरंत पालमपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि विबन देव अपने दोस्तों के साथ बीड़ बिलिंग घूमने के लिए आया था.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...