हिमरी गंगा का चमत्कारी कुंड : यहां स्नान करने से नि:संतान दंपतियों को होती है संतान प्राप्ति

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश देवों की भूमि है। यहां पवित्र स्थानों की कमी नहीं है। यहां हर स्थान का अपना विशेष महत्त्व है। जोगिंद्रनगर से लगभग 41 किलोमीटर दूर हिमरी गंगा नामक पवित्र जगह है। यह स्थान चौहार घाटी के देवता हुरंग नारायण की कथा से जुड़ा है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार हुरंग नारायण बाल्य काल में इस स्थान पर गांव वालों के पशुओं को चराने के लिए लाते थे। जिस स्थान पर देव पशु चराते थे, वहां पानी नहीं था। इस प्रकार पशुओं को हांकने वाली छड़ी से शक्ति के द्वारा उन्होंने यहां पानी निकाला था।

देव यहां पशुओं को पानी पिलाते तथा पानी को शक्ति से बंद कर देते। गांव में इस बात से सब हैरान थे कि पशु घर आकर पानी नहीं पीते थे। गांव वालों ने इसका कारण जानना चाहा। एक दिन गांववालों ने चुपके से सारा रहस्य जान लिया तथा उसी समय देव गायब हो गए और हुरंग गांव में विराजमान हो गए।

रहस्य से पर्दा उठने के बाद तभी से इस स्थान में पानी की अमृत धारा लगातार बहने लगी। आज भी यहां बीस भादों को बहुत बड़ा मेला लगता है और हजारों लोग पवित्र स्नान करते हैं। इस पवित्र विशाल जलधारा में स्नान करने के पीछे लोक आस्था है कि यहां स्नान करने से जहां नि:संतान दंपतियों को संतान प्राप्ति होती है, वहीं चर्म रोग आदि से भी निजात मिलती है।

संतान प्राप्ति के इच्छुक दंपति यहां सरोवर में अखरोट और फल फेंकते हैं, बाद में महिलाएं अपना दुपट्टा सरोवर में फैलाती हैं। कहा जाता है कि फल और फूल दुपट्टे में आ जाएं तो संतान की प्राप्ति होती है। हिमरी गंगा से 2 किमी.दूर गुप्त गंगा बहती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...