हिन्दू समुदाय की लड़की को मुस्लिम समुदाय के लड़के द्वारा भगाने पर हिन्दू लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर

--Advertisement--

हरनोटा में पंचायतवासियों ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन–

ज्वाली – अनिल छांगू

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन पंचायत हरनोटा में मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा हिन्दू समुदाय की लड़की को भगा लेने पर पंचायतवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा। पंचायतवासियों ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।

पंचायत प्रधान रक्षा देवी व युवा पंकज गुलेरिया, रणवीर सिंह, के नेतृत्व में हरनोटा में 200 के करीब लगभग लोगों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ खूब गुबार निकाला तथा कहा कि ऐसी हरकतों को हिन्दू समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब हिन्दू समुदाय की लड़कियों को भगाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।

वही लोगों ने पंचायत से भी मांग की है कि उक्त युवक के परिवार को पंचायत में मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए और इस मुस्लिम परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है।

वहीं पंचायत प्रधान रक्षा देवी ने कहा कि आगामी दो दिनों में सभी पंचायत वासियों को बुलाकर प्रस्ताव डालकर लोगों के साथ सलाह मशवरा करके ही कोई आगामी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के नेतृत्व में पुलिस भी मौका पर पहुंची हुई थी। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत करने की कोशिश की लेकिन लोग शांत नहीं हो रहे थे। आख़िरकार बाद में लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने कहा कि लड़की के परिवार वालों ने 2 अगस्त को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिस पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करके लड़की को पकड़ लिया है जिसको शाम तक परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...