हार की जिम्मेदारी लेकर अनुराग और कश्यप पदों से इस्तीफा दें: होशियार

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया 

देहरा हलके के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि भाजपा को हार पर मंथन करना चाहिए और हार के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी कहा कि देहरा हलके से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रमेश धवाला की धूमल और जयराम से सीएम रहते कभी नहीं बनी। इसलिए वह ज्वालामुखी हलके का विकास नहीं करवा सके।

अपने निवास स्थान खैरियां में पत्रकारों से बातचीत करते विधायक ने कहा कि धवाला और रविंद्र रवि ने अपनी अपनी सीटों की अदला बदली की, ताकि वह जीत हासिल कर सकें। लेकिन जनता ने दोनों को छह से सात हजार मतों से हरा दिया।

देहरा हलके में भाजपा के कुछ नेता स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक भाजपा जिलाध्यक्ष उन्हें 6 साल के लिए कैसे निष्कासित कर सकता है।

होशियार सिंह ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर हिमाचल में भाजपा के हारने का कारण जरूर बताएंगे।

उन्होंने चुनाव से पहले ही कह दिया था कि सभी मंत्री हार रहे हैं। मेरा एक पड़ोसी (बिक्रम ठाकुर) बच गया। होशियार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अच्छे प्रबंधक, अनुभवी और कर्मठ नेता हैं।

उनके नेतृत्व में हिमाचल तरक्की की नई ऊंचाइयां छूएगा। होशियार सिंह चुनाव के बाद मुंबई के एक अस्पताल में अपना इलाज करवाकर लौटे हैं।

खैरियां में चुनाव में जीतने के बाद पहली बार समर्थकों से रूबरू हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...