हादसा: सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चंबा जिले में कुंडी-तुर मार्ग पर हुए कार हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कुंडी-तुर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुंडी से आगे कुछ दूरी पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिस वजह से हादसा हो गया। गाड़ी लुढ़कती हुई सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

वाहन गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है।

वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...