‘हर घर दस्तक’ कोरोना टीकाकरण जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रीय के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो हमीरपुर द्वारा आज धर्मशाला में ‘हर घर दस्तक’ मुफ्त कोरोना टीकाकरण के अन्तर्गत 4 दिवसीय मोबाइल वैन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया।

कोरोना टीकाकरण जागरूकता मोबाइल वैन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि यह मोबाइल बैन जिला कांगड़ा के अलग-अलग ब्लॉकों में जाकर लोगों को ऑडियो जिंगल्स द्वारा व पम्पलेट, मास्क बांट कर लोगों को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगी। इसके अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक के माध्यम द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए बूस्टर डोज व 15 से 18 साल के बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस मौक पर एमओएच डॉ. विक्रम कटोच और जिला टीकाकरण अधिकारी सौरभ रतन भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...