हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर की हत्या से HRTC कर्मी आक्रोशित

--Advertisement--

शिमला, 15 नवंबर – नितिश पठानियां

हरियाणा में दीपावली की रात रोडवेज बस ड्राइवर राजवीर की हत्या को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एक तरफ हरियाणा में ड्राइवर राजवीर की हत्या के विरोध में रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम कर विरोध जता रहे हैं तो दूसरी तरफ एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन भी हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर की हत्या से आक्रोशित हो गए हैं।

एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने कहा है कि बुधवार शाम तक यदि हरियाणा सरकार मृतक के परिवार को न्याय नहीं देती है तो वीरवार से एचआरटीसी प्रदेश से बाहर बसों को नहीं भेजेगी।

एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि हत्या के तीन दिन बाद भी आरोपियों की धरपकड़ न होने से हरियाणा में रोडवेज कर्मी धरना दे रहे हैं।

हरियाणा रोडवेज कर्मियों द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने की लगातार मांग की जा रही है। यदि जल्द आरोपियों की धरपकड़ नहीं होती है तो एचआरटीसी की बसें हरियाणा नही भेजी जाएगी। निगम ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने के साथ दोषियों को पकड़ने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...