हमीरपुर में वर्द्धमान ग्रुप की कंपनी के साक्षात्कार 27 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बद्दी स्थित वर्द्धमान टेक्सटाइल्स की इकाई ऑरो टेक्सटाइल्स में वीवर, फेब्रिक चेकर, रिवाइंडर और साइजर के 100 पदों को भरने के लिए 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 26 वर्ष तक के दसवीं या बारहवीं पास युवा पात्र होंगे। चयनित युवाओं को अप्रेंटिसशिप के दौरान 12 हजार रुपये मासिक वेतन और आवास सुविधा प्रदान की जाएगी। चार माह के बाद इन्हें 13,064 रुपये मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...