हमीरपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच, 2 गुटों ने एक-दूसरे पर बरसाए डंडे

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले दोसडक़ा में दिन दहाड़े दो गुटों में मारपीट हुई है। किसी बात को लेकर दो गुट उलझे तथा मसला मारपीट तक जाकर पहुंच गया।

दोनों गुटों में हुई मारपीट का मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मारपीट दिन के समय हुई है। सडक़ पर ही दो गुट आपस में भिड़ गए तथा एक दूसरे पर लाठियां बरसाई गईं।

मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग करने की धाराओं में हिरास्त में लेकर पुलिस थाना में पहुंचाया।

बाद में दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है। दोनों पक्षों में हुई मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जिस समय मारपीट हो रही थी उस दौरान यातायात भी प्रभावित हो रहा था। मार्ग पर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए थे।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि शांति भंग करने पर दो लोगों को पकड़ा गया था। इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश करने के उपरांत छोड़ा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...