गगल एयरपोर्ट के आस-पास सरकारी भूमि पर दुकानदारी और अन्य व्यवसाय करने वाले 113 परिवारों को बड़ी राहत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांगड़ा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जहां गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि मालिकों की भूमि अधिग्रहण करने के लिए उन्हें समुचित धनराशि प्रदान कर रही है|

वहीं प्रदेश सरकार ने मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए 113 ऐसे परिवारों को 16.76 करोड़ रुपए जारी करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने गग्गल हवाई अड्डे के आसपास सरकारी भूमि पर दुकानें एवं अन्य कारोबार आरम्भ किए थे।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा ही गरीब तथा कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि देश में यह पहला ऐसा मामला है जहां सरकारी भूमि पर कारोबार करने वालों को सरकार भूमि अधिग्रहण करने के लिए सहायता राशि प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का उद्देश्य गरीब तथा जरूरतमंद वर्गों के लोगों की मदद करना है तथा सरकार के इस निर्णय से उन्हें अपनी आजीविका अर्जन में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से कांगड़ा जिला के दौरे के दौरान अनेक प्रतिनिधिमंडल भी मिले तथा इन दुकानदारों को सहायता राशि प्रदान करने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा कि इन परिवारों को सहायता राशि प्रदान कर मुख्यमंत्री ने गरीब लोगों के प्रति अपने संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाया है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला को प्रदेश की ‘पर्यटन राजधानी’ बनाया है तथा इस जिले में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अनेक बड़ी पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृति की हैं।

उन्होंने कहा कि गग्गल में बड़ा हवाई अड्डा बनने से कांगड़ा जिला में हाई एंड टूरिस्ट की आमद बढ़ेगी तथा क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे उनकी आर्थिकी में आशातीत बदलाव आएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक

हिमख़बर डेस्क  एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून 2026 को...

बड़ा हादसा: बस से टकराकर हाईवे पर गिरा और 2 टुकड़ों में बंट गया ट्रक, बाप-बेटा थे सवार

चम्बा  - भूषण गुरुंग  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में  एक...

कांगड़ा: 3 साल लिव-इन में रहे…फिर प्रेमी ने किया ब्लॉक, आहत युवती ने उठाया खौफनाक कदम

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा जिले के पंचरुखी थाना क्षेत्र के तहत...