हमीरपुर में आरएस बाली करेंगे हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

--Advertisement--

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

78वंे हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली करेंगे।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा अन्य टुकड़ियां भी भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...