हमीरपुर के टिक्कर खतरियां में अग्रिकांड, ऊंची उठी लपटों ने दुकान-मकान को पहुंचाया नुकसान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – व्यूरो रिपोर्ट

टिक्कर खतरियां में अचानक ही एक दुकान तथा मकान आग की भेंट चढ़ गया। दुकान को आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद दमकल विभाग की टीम को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया है लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया में शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक टिक्कर खतरियां में लाला हेमराज की दुकान और मकान आग की भेंट चढ़ गए। आग से लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सूत्रों की मानें, तो आगजनी की यह घटना ज्वलनशील पदार्थ के कारण पेश आई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी जब तक फायरबिग़ेड की गाड़ी पहुचीं तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

बाद में आग पर काबू पा लिया गया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...