हत्या या कुछ और: मंडी बस स्टैंड में बल्ह के 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

एचआरटीसी बस स्टैंड मंडी में बल्ह के 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस थाना मंडी ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी मंडी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह 8 बजे के करीब पुलिस थाना सदर में सूचना मिली कि एक युवक मंडी बस स्टैंड की नाली में बेसुध अवस्था में पड़ा है, जिसके बाद मंडी पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और युवक को जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मनमोहन सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की किन परिस्थितियों में मौत हुई हैं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

बताया जा रहा है कि युवक मनाली से मंडी पहुंचा था। हालांकि इस संदर्भ में भी पुलिस छानबीन कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...