हड़ताल पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने जारी की कड़ी चेतावनी

--Advertisement--

Image

प्रदर्शन, बहिष्कार, पेन डाउन स्ट्राइक की तो कटेगा वेतन, दर्ज होगा मामला, अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

शिमला-जसपाल ठाकुर
हड़ताल पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़ी चेतावनी जारी की है। सरकार ने सिविल सर्विस रूल्स 3 और 7 का हवाला देते हुए आदेश जारी किए हैं कि प्रदर्शन, बहिष्कार, पेन डाउन स्ट्राइक और इस तरह की अन्य गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। वहीं ऐसे कर्मचारियों पर अपराधिक मामला भी दर्ज किया जा सकता है।

संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। कार्मिक विभाग ने पेन डाउन स्ट्राइक और मास लीव पर जाने को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर मंडी से शुरू हुई पदयात्रा और डॉक्टरों की हड़ताल के बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री भी बयान जारी कर आंदोलन करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दे चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...