हटली स्कूल में सड़क सुरक्षा दिवस का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – अनिल कुमार

आज दिनांक 9/03/2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली में सड़क सुरक्षा दिवस का आयोजन हुआ।  जिसमें बच्चों को प्रतियोगिता, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों पर गहन विचार विमर्श किया।

इस मौके पर विधार्थियों को यातायात मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन एवं परिणाम व नशा निवारण पर जागरूक किया ।

इस अबसर पर बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न तरीकों से कैसे जोड़ा जाए, बच्चों तथा युवाओं के लिए सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखना उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हमारे जीवन की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

हमें अपने जीवन को सुरक्षित बनाना है यदि हम सुरक्षित हैं तो सब सुरक्षित है यही मानकर यदि हम चलें तो जल्द ही हमारा देश सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों पर नियंत्रण कर सकेगा का पाठ बच्चों को पढ़ाया गया।

इस मौके पर सभी छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाते हुए नशा उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने को कहा ताकि इसकी चपेट में आने से किसी को रोका जा सके।

कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य कमलेश कुमारी ने प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विधार्थियों को ईनाम देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश कुमारी, स्कूल स्टाफ सहित स्कूल के बच्चे ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...