हटली चौक में एसबीआइ का एटीएम लूटने का हुआ प्रयास

--Advertisement--

Image

सिहुंता, अनिल संबियाल 

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भटियात के द्रम्मण के पास हटली चौक पर लगाए गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI)के एटीएम को लूटने के प्रयास हुआ है।

पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चोर एटीम को लूटने के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे,लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को चोरों ने पहले एटीएम के लिए लगाई गई बिजली की तारों को काटा तथा शटर तोड़कर अंदर घुस गएअहम यह है कि चोरों ने भीतर घुसने से पहले एटीएम के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के आगे स्प्रे कर बंद कर दिया था।

SBI के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी है तथा चोरों ने उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी बंद कर दिया था।चोरों ने एटीएम को कटर से काटने का प्रयास भी किया है लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई है।

यह क्षेत्र चंबा ज़िला में पड़ता है तथा सिहुंता पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...