स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में शनिवार को वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में शनिवार को वैक्सीनेशन कैंप स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया। डॉक्टर अभी शर्मा व डॉक्टर विकास मतलोटिया ने बताया कि शनिवार को लगभग 120 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

इस मौके पर नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा और पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा अपनी टीम के साथ कैंप मे पहुंचे । वही संजय शर्मा द्वारा वैक्सीन लगवाने आए लोगों को टाफिया बांटी गई ।

इस मौके पर नायब तहसीलदार जीवन शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगे वीर कोरोना योद्धाओं की अथक मेहनत और कड़ी तपस्या निश्चित रूप से सफल होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने विश्व भर में जो कहर बरपाया है, वह किसी से छुपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि वीर स्वास्थ्य योद्धा अपना अपनों का मोह त्याग कर और जोखिम उठाकर दिन-रात स्वास्थ्य संस्थानों से कोरोना से जूझ रहे रोगियों की सेवा करने व उनकी देखभाल करने में लगे हुए हैं ।

जैसा कि हमारी आशा वर्कर गांव मे घर – घर जाकर कोरोना संक्रमित लोगों के पास बिना घबराहट और निडर होकर काम कर रही हैं। जवकि कोरोना संक्रमित परिवार के सदस्य उनसे दूरी बना कर रख रहे हैं।

इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि दुकानों के बाहर गोले बनाकर ग्राहकों को समाज की दूरी का पालन करवाने तथा दुकानदार खुद मास्क लगाकर तथा पीना मासिक के ग्राहकों को सामान न दे और पुलिस नाका लगाकर हर आने जाने वाले गाड़ियों से भी पूछताछ की कर रही है। और कोरोना काल में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह सरकार का साथ दें और कोरोना बंदिशों का पालन करें ।

वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला के डॉक्टर अभी शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से सतर्क है । तथा स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बुखार , खांसी तथा गले में दर्द होने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करें तथा तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में कोविड का टेस्ट करवाएं ताकि कोविड संक्रमण से बचाव किया जा सके ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...