स्वारघाट में ट्रक ऑप्रेटर्ज ने अदानी ग्रुप के खिलाफ निकाली रोष रैली

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

अदानी ग्रुप द्वारा सीमैंट प्लांट बंद करने के विरोध में चल रही ट्रांसपोर्टर्स और यूनियनों की हड़ताल व विरोध प्रदर्शन वीरवार को 22वें दिन में प्रवेश कर गय।

आज स्वारघाट में ट्रांसपोर्टर्स और यूनियनों ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करते हुए कहलूर होटल स्वारघाट से रोष रैली निकाली जोकि नैशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से होती हुई एसडीएम ऑफिस तक गई और एसडीएम के माध्यम से सरकार को इस सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा।

बीडीटीएस बरमाणा के पदाधिकारियों ने इस मौके पर कहा कि अगर चक्का जाम या उग्र आंदोलन करने की जरूरत पड़ी तो उसे भी किया जाएगा लेकिन पिछले 21 दिनों से शांतिप्रिय तरीके से चल रही बात को अभी उग्र आंदोलन का रूप नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने देशहित के लिए अपनी जमीन सस्ते दामों में दी थीं और आज अदानी ग्रुप ने सीधेतौर पर उनके हकों पर कुठारघात किया है। सभी ने एक स्वर में कहा कि कंपनी यदि स्थानीय लोगों का रोजगार छीनने की कोशिश करेगी तो ट्रक ऑप्रेटर्ज भी एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...