पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्वां नदी में खनन करते पोकलेन सहित 2 जेसीबी, 8 टिप्पर और ट्रैक्टर किए जब्त

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना में पिछले लंबे अरसे से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ ऊना पुलिस एक्शन में आ गई है। बुधवार देर रात एएसपी ऊना परवीन धीमान, डीएसपी ऊना अंकित शर्मा और एसएचओ ऊना संजीव कुमार की अगुवाई में विभिन्न टीमों ने पूरे स्टाइल में स्वां नदी में दबिश दी।

इस दौरान पुलिस के उस समय होश उड़ गए जब पुलिस ने स्वां नदी को पीले पंजे से तबाह करते हुए मशीनों, टिप्परों और ट्रैक्टरों को देखा। पुलिस की टीमों ने स्वां नदी में खनन के काले करोबार को अंजाम दे रही एक पोकलेन, 2 जेसीबी, 8 टिप्पर और कुछ ट्रैक्टरों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी के बाद एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने वीरवार सुबह ही पुलिस टीम के साथ स्वां नदी में पहुंच खनन माफिया द्वारा स्वां नदी में किए गए नुक्सान का जायजा लिया। वहीं ड्रोन के जरिये स्वां नदी का निरीक्षण करते हुए खनन माफिया के कारनामों की तस्वीरें भी कैद की।

पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। एसपी ने बताया की ऊना पुलिस खनन के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की निति से काम कर रही है, इससे पहले भी पुलिस द्वारा अवैध खनन पर 18 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं जहां तक कि पुलिस द्वारा कुछ मामलों को प्रवर्तन निदेशालय के भी सुपुर्द किया गया था।

एसपी ऊना ने कहा कि इस मामले में भी पुलिस एसआईटी का गठन कर छानबीन करेगी। इस दौरान एसपी ने खनन माफिया को इस तरह के अवैध धंधों को बंद करने की चेतावनी भी दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

22 मई तक बंद रहेगा रैत–नेरटी–कोहला रोड, यातायात रहेगा प्रभावित

हिमखबर डेस्क उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम,...

केदारनाथ धाम: श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट

हिमखबर डेस्क श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी श्री...

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हिमखबर डेस्क जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की...