हमीरपुर में अब नहीं दहकेगे जंगल, वन सरोवर बुझाएंगे आग

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 05 जनवरी – व्यूरो रिपोर्ट

जिला में फायर सीजन में वन सरोवर से वनों की आग बुझाई जाएगी। हमीरपुर में अधिकतर जंगल चीड़ के है। ऐसे में यहां आग लगने की घटनाएं अधिक सामने आती है।

अब आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए वन विभाग ने कार्य योजना तैयार की है, जिसके तहत वनों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए वन के भीतर वन सरोवर बनाए जाएंगे, ताकि समय रहते आग को बुझाया जा सके।

वन विभाग ने जिले में पिछली बार 6 वन सरोवर बनाए थे। नववर्ष में वन विभाग जिले में 3 वन सरोवर बनाने जा रहा है, जिसका कार्य अभी चला हुआ है। मार्च माह से पहले 3 वन सरोवर बन कर तैयार हो जाएगें।

इन वन सरोवरों में जो जल संग्रहण होगा उस जल संग्रहण से वन्य प्राणियों की सुरक्षा व वनों में आग बुझाने में मदद मिलेगी। साथ ही जो वन सरोवर बनेंगे उनसे भूमि के पानी का स्तर भी बढ़ेगा। जो पेड़ पौधों के पानी की कमी को पूरा करेगा।

इन वन सरोवरों के बनने से वर्षा का जल एकत्रित होगा। जिससे वनों के प्राणी को पीने के लिए पानी भी मिलेगा। साथ ही जंगलों में लगी आग को बुझाने में ये सरोवर मदद करेंगे। जिससे वनों को आग से जलने से बचाया जा सकेंगे।

वहीं, वन विभाग भी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं, ताकि वनों में पेड़-पौधों को बचाया जा सके। लोग पेड़-पौधे लगा कर वनों को बचा सकें। दूसरी ओर विभिन्न संस्थाएं भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़-पौधे लगा रहे हैं। लोगों को भी पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं, पेड़ लगाने का संदेश दे रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...