स्वां नदी में फंसा ट्रैक्टर चालक, 4 घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा, पुलिस व अग्निशमन कर्मियों ने बचाई जान

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

अंदौरा में भारी बारिश के चलते उफान पर आई स्वां नदी में ट्रैक्टर चालक करीब 4 घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा। स्वां नदी में आई बाढ़ में फंसे उपमंडल अम्ब के अंदौरा लोअर गांव के केवल कृष्ण की हिम्मत जब जवाब देने लगी तो गगरेट पुलिस थाने के जवान व अग्निशमन कर्मी उफनती नदी में फरिश्ता बनकर उस तक पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह केवल कृष्ण अपने बेटे अमित के साथ ट्रैक्टर पर स्वां नदी पार कर रहा था तो अचानक नदी में पानी बढ़ जाने से ट्रैक्टर बहने लगा, जिस पर अमित ने छलांग लगा दी और वह बहता हुआ किनारे जा लगा लेकिन केवल कृष्ण ट्रैक्टर के साथ बहने लगा।

करीब 50 मीटर दूर जाकर ट्रैक्टर फंस गया और खुद को बचाने के लिए केवल कृष्ण ट्रैक्टर की छत पर जा चढ़ा। उसके बेटे ने इसकी जानकारी प्रधान को दी, जिस पर गगरेट पुलिस को सूचित किया गया। गगरेट पुलिस के हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार, अंकुश, विपिन, होशियार सिंह व अन्य तत्काल मौके पर पहुंचे लेकिन बहाव ज्यादा होने के चलते उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

PunjabKesari

पुलिस कर्मी लगातार केवल कृष्ण से बात कर उसकी हिम्मत बढ़ाते रहे। केवल कृष्ण की हिम्मत जवाब न दे जाए, इसके चलते इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी और केवल कृष्ण को सुरक्षित बाहर निकाल लाए। उनकी बहादुरी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

एसडीएम अम्ब विवेक महाजन ने कहा कि केवल कृष्ण को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हैलीकॉप्टर भी तैयार रखा था लेकिन पुलिस व अग्निशमन कर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...