स्वतंत्रता सेनानी कश्मीर सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम 

कांगड़ा जिले के तहत उपमंडल ज्वाली की ग्राम पंचायत जोल के निवासी स्वतंत्रता सेनानी कश्मीर सिंह (106) पुत्र स्वर्गीय बूटा राम का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार देर रात को निधन हो गया।

 

स्वतंत्रता सेनानी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कश्मीर सिंह ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिंद फौज में सेवाएं दी थीं। स्वतंत्रता सेनानी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जोल में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। एसडीएम ज्वाली कृष्ण कुमार शर्मा की मौजूदगी में पुलिस टुकड़ी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी को हवाई फायर दाग कर सलामी दी गई।

 

ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह, एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा, तहसीलदार संत राम नागर, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी को पुष्पचक्र चढ़ा कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि ज्वाली ने नायाब हीरा खोया है तथा उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता सेनानी को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

 

इस मौके पर प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, ज्वाली भाजपा मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान, भाली पंचायत प्रधान मुंशी शर्मा, पूर्व प्रधान जोल कुलदीप सिंह, मस्तान सिंह, गौदम सिंह व अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...