स्वच्छ तन और मन की प्राप्ति के लिए योग जरूरी – थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

आज नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से आदर्श युवक मंडल मोहडा, व सरस्वती विद्या मंदिर कपाहड़ा के सामूहिक प्रयास द्वारा योग दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में घुमारवी थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर जी उपस्थित रहे ।

उन्होंने युवाओं को योग के बारे में जानकारी दी ।कि अगर युवा प्रतिदिन योग करेंगे। तो स्वच्छ तन और मन की प्राप्ति होगी और शरीर स्वस्थ रहेगा, इसलिए प्रतिदिन योगा करें। मुख्य अतिथि ने युवाओं को समाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया ।

इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा भी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को खेलों व सामाजिक कार्य करने के बारे में जागरूक किया। करलोटी युवा मंडल व बम युवक मडल को किट व अन्य युवाओं को भी खेल किट व टीशर्ट भी वितरित की।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरस्वती विद्या मंदिर कपाहड़ा के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, सुशील शर्मा ,आदर्श युवक मंडल मोहडा के प्रधान अभिषेक शर्मा नितिन शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार व सरस्वती स्कूल के सभी आचार्य, स्कूल प्रबंध कमेटी के सभी सदस्य व लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया।

बच्चों ने योगा किया व प्रतिदिन योगा करने की शपथ ली सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट की सुविधा नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर द्वारा उपलब्ध करवाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...