स्लम बस्ती में ठंड से बचने को रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला ने बांटे कम्बल।

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, डॉ. सतीश सूद

रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला के तत्वावधान में धर्मशाला के समीप चैतडू स्थित स्लम बस्ती में गरीब और असहायों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए। सर्दी छूमंतर अभियान के तहत गरीब मजदूर बेसहारा लोगों को सर्दी के मौसम में कंबल वितरित किए जाते हैं।

नए साल के पहले दिन रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला ने धर्मशाला के समीप चैतडू स्थित स्लम बस्ती में रहने वाले 54 गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। कंबलों का वितरण मुख्य अतिथि अध्यक्ष मिलाप नैहरिया ने किया।

उन्होंने कहा कि ने कहा कि मानव सेवा ही भगवान की वंदना है। कोरोना काल में भी रोटरी क्लब जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला के अध्यक्ष रोटेरियन मिलाप नैहरिया, सचिव रोटेरियन डॉ. सतीश सूद, रोटेरियन प्रो वाईआर पाठक, रोटेरियन डॉ. विजय शर्मा, डॉ. वाईके डोगरा, रोटेरियन संग्राम गुलेरिया, रोटेरियन सुभाष सोनी, रोटेरियन डॉ. अश्वनी कौल और रोटेरियन विजय जैकारिया आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...